सरधना: बस कंडक्टर से मोबाइल से भरा पार्सल लेकर एक युवक हुआ फरार, पार्सल में थे पौने दो लाख रुपए के मोबाइल, पुलिस तलाश में जुटी
सरधना नगर के बनौली चौराहा स्थित एक मोबाइल शॉप पर बस द्वारा भेजे गए एक पार्सल को एक अज्ञात व्यक्ति बस कंडक्टर से लेकर फरार हो गया। जो काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिल पाया। इसके बाद पीड़ित पार्सल मलिक ने अज्ञात व्यक्ति सहित बस परिचालक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। वैष्णवी मोबाइल गैलरी के नाम से संचालित मोबाइल शॉप संचालक हिमांशु गुप्ता ने जानकारी दी