नदबई: नदबई में बाइक स्लिप होने से दो युवक घायल, सिर में गंभीर चोटें, भरतपुर रेफर किया गया
नदबई क्षेत्र के गांव बरौलीरान में रविवार शाम को तेज रफ्तार के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर स्लिप हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर के लिए रेफर किया गया।