दीपका: SECL कुसमुंडा के भू-विस्थापितों का गुस्सा बढ़ा, प्रबंधन की वादाखिलाफी पर 'खदान बंद' का एलान
Dipka, Korba | May 6, 2026 SECL कुसमुंडा क्षेत्र के भू-विस्थापितों ने प्रबंधन की तानाशाही और वादाखिलाफी के खिलाफ हक संघर्ष की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों ने कुसमुंडा खदान का चक्काजाम कर खदान बंद करने की आधिकारिक घोषणा की है.