नौगावां सादात: लोन के कर्ज से परेशान फल विक्रेता ने नौगांवा क्षेत्र में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, परिवार के लोगों ने की प्रेस वार्ता
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव पंजूसराय में गुरुवार को बैंक ऋण विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। मकान खाली कराने पहुंची बैंक टीम और परिजनों के बीच विवाद के दौरान सब्जी विक्रेता अशोक ने बैंक अधिकारियों के सामने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर गंभीर।