बिंदकी: बिंदकी के कुंवरपुर रोड पर राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के पीछे पक्की नाली व रास्ते की मिट्टी पुराई का हुआ शुभारंभ
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड महिला डिग्री कॉलेज की पीछे रास्ते के किनारे बनने वाली पक्की नाली तथा रास्ते में मिट्टी की पुराई कार्य का शुभारंभ शनिवार की सुबह लगभग 9:30 बजे पूजन के साथ किया गया। वार्ड के भारतीय जनता पार्टी के सभासद सत्यम अग्रवाल ने मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चना किया। इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे।