कटरा: बसघट्टा पंचायत के वार्ड 15 में पीएचईडी विभाग की लापरवाही, कमजोर ईंटों से हो रहा पानी टंकी का निर्माण
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड अंतर्गत बसघट्टा पंचायत के वार्ड संख्या 15 में पीएचईडी विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना के तहत पानी की टंकी के निर्माण में बेहद कमजोर ईंटों का उपयोग किया जा रहा है।