इगलास: इगलास में भाकियू किसान यूनियन ने किसानों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया
Iglas, Aligarh | Sep 20, 2026 इगलास। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने बताया है कि पंचायती धरना प्रदर्शन करके पांच प्रस्ताव पारित किये गए हैं। जिसमें आलू उत्पादक किसानों को बीस हजार रुपए अनुदान मिलना है जिसके लिए किसान जनसुविधा केन्द्र से चार सौ बैग की रसीद, आधार कार्ड, बिक्री रसीद, बैंक की पासबुक, खतौनी की नकल जमा करके अपना पंजीकरण करा लें।