कुर्था: कुर्था में नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई सामूहिक शपथ
Kurtha, Arwal | Jun 24, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देशानुसार कुर्था प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषक क्षेत्रों में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेविका एवं सहायिकाओ ने स्थानीय समुदाय, अभिभावकों, किशोर-किशोरियों तथा आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उपस्थित लोगों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई