चाईबासा: इचा में शादी समारोह में आए खैरपाल के 40 वर्षीय व्यक्ति की कुजू नदी में डूबने से मौत
राजनगर क्षेत्र के इचा गांव में विदेशी नायक के घर शादी में आए रिश्तेदार 40 वर्षीय मधु नायक की नदी में नहाने के दौरान मौत हो गई है। घटना के समय सुबह मधु नायक रिश्तेदारों के साथ कुजू नदी में नहाने गया था । इस दौरान नहाते हुए वह नदी के बीच गहरे पानी में चला गया। थोड़ी देर में वह डूब गया । उसे चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित