सिराथू: मधवामई गाँव की आंगनवाड़ी सहायिका ने प्रधान पुत्र पर दबंगई का लगाया आरोप, कहा- गला दबाकर दी धमकी, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
सिराथू तहसील क्षेत्र के मधवा मई गाँव की आंगनवाड़ी सहायिका संगीता ने बुधवार सिराथू चौकी जाते हुए बताया कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।संगीता ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान के पुत्र ने उनका गला दबाकर उन्हें चोर बनाया और जाति सूचक गालियां दी।कहा-उन्हें धमकियां दी गई है।संगीता ने बताया कि मामले की शिकायत एसपी तक की है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।