सिराथू: पंचम ढाबा के पास चक्की से आटा लेकर साइकिल से घर जा रही बच्ची को बस ने मारी टक्कर, बच्ची की मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के पंचम ढाबा के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बस ने सायकिल से जा रही बच्ची को टक्कर मार दी।हादसे में 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।गरीब का पुरवा के चौबे लाल की बेटी राधा देवी आटा चक्की से आटा लेकर घर रही थी।पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।फ़रार हुईं बस को वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस जाँच में जुट गई है।