सिराथू: गरीब बख्श के पूरे गांव से पुलिस ने आबकारी अधिनियम और मारपीट के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के गरीब बख्श का पूरा गांव से पुलिस ने मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया शख्स का नाम मौला पुत्र राम कृपाल है। गिरफ्तार शख्स आबकारी अधिनियम की धारा 60,2 तथा 323 और 504 की धारा का वारंटी अभियुक्त है।गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए अभियुक्त का माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।