सिराथू: तरसौरा गाँव में महुवा बिनने को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक महिला हुई घायल
कोखराज इलाके के तरसौरा गांव मे मंगलवार को महुवा बिनने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।विवाद के दौरान ईट पत्थर और लाठी डंडा चलने का आरोप लगाया गया।गांव की रहने वाली राधा देवी को गंभीर चोटे आई है जिन्हें इलाज के लिए सिराथू अस्पताल से मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।महुवा के पेड़ में दो पक्षियों का दावा है कि उनका है इसी मामले को लेकर विवाद हुवा था।