मंझनपुर: बातचीत और बहकावे से मानसिक दबाव में आई महिला ने लगाई फांसी, मंझनपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मंझनपुर थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर कथित तौर पर विवाहिता को अपने प्रभाव में लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अम्बावा पूरब निवासी अंगेश सिंह पुत्र अजय सिंह ने थाना मंझनपुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था।