प्रतापगढ़: चतरिया खेड़ी के पास एनएच-56 पर तेज रफ्तार बाइक फिसलने से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर चतरियां खेड़ी गांव के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली थाना के जांच अधिकारी अमृतलाल के अनुसार बड़े मजेसरिया निवासी पंकज मीणा अपने मित्र तलाया नि