झांसी: नगर आयुक्त ने लक्ष्मीकुंड व पठौरिया स्थित मुख्य ईदगाह का निरीक्षण किया, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Mar 29, 2025 नगर आयुक्त द्वारा लक्ष्मीकुण्ड का निरीक्षण किया गया। जिसमें मुख्य अभियन्ता राजवीर सिंह को निर्देशित किया गया कि कुण्ड की गहराई से सफाई तीव्र गति से करायी जाये, 03 दिवस के पश्चात पुनः निरीक्षण किया जायेगा। इस दौरान शान्ति भवन के पास स्थित मलगढ़ा की पुलिया के नीचे से जल संस्थान की पेयजल पाईप लाईन को हटाये जाने हेतु जल संस्थान से समन्वय स्थापित करने के निर्देश।