मध्यप्रदेश शासन संस्कृति मंत्रालय के आव्हान पर प्रदेश भर के स्कूलों में विविध आयोजनों के साथ गीता जयंती महोत्सव मनाया गया, इसी कड़ी में सांदीपनि विद्यालय बागली में सोमवार दोपहर 2:00 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश प्रतापसिंह के निर्देशन में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया वक्ताओं ने विद्यार्थियों से कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा हमारे जीवन को श्रैष्ठ बनाती है