बक्सर: पड़री मोड पर सड़क हादसे के बाद बवाल और हाइवे जाम करने पर, 11 नामजद व 25 अज्ञात पर FIR दर्ज
Buxar, Buxar | Jul 30, 2026 औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर बस स्टॉप के पास सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हाइवे जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। 27 जुलाई की रात साहोपारा निवासी 40 वर्षीय मुकेश पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-बक्सर एनएच-922 को पडरी मोड़ के पास जाम कर दिया था।