Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

कांगड़ा : 7 जुलाई गरीब, मेहनतकश और छोटे कारोबारियों के जीवन को सम्मान और स्थायित्व प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर.एस. बाली ने आज कांगड़ा के तहसील चौक में 26 स्थायी नवनिर्मित दुकानों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 26 फल एवं सब्जी विक्रेता परिवारों को वर्षों से प्रतीक्षित स्थायी दुकानों की सौगात मिली। उन्होंने कहा कि गरीब और मेहनतकश परिवारों के जीवन को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के साथ वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। Kangra Express आर.एस. बाली ने कहा कि यह विकास पुरुष स्वर्गीय श्री जी.एस. बाली का एक और सपना था, जिसे आज साकार करने का सौभाग्य मिला है। स्वर्गीय जी.एस. बाली का हमेशा यह सपना था कि मेहनतकश रेहड़ी-फड़ी और सब्जी विक्रेता परिवारों को सम्मानजनक एवं स्थायी आजीविका मिले, और उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज 26 परिवारों को स्थायी दुकानें और सुरक्षित रोजगार समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन दुकानों की मांग वर्षों से उठाई जा रही थी और उन्होंने इन परिवारों से जो वादा किया था, उसे आज पूरा करके उन्हें अत्यंत संतोष और खुशी का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल विकास कार्य करवाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। आर.एस. बाली ने घोषणा की कि कांगड़ा में शेष सभी पात्र फल एवं सब्जी विक्रेता परिवारों को भी चरणबद्ध तरीके से स्थायी दुकानें उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि किसी भी मेहनतकश परिवार को असुरक्षा के साथ अपना रोजगार न चलाना पड़े। उन्होंने कांगड़ा नगर परिषद को आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए ₹50 लाख देने की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील चौक क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मल्टीपरिसर भवन की विस्तृत रूपरेखा शीघ्र तैयार की जाए। आर.एस. बाली ने कहा कि कांगड़ा के समग्र विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि हरिराम पार्क के विकास के लिए ₹3.20 करोड़ की राशि स्वीकृत करवाई जा चुकी है और आने वाले समय में भी क्षेत्र में जनहित से जुड़े अनेक विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने इस परियोजना को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू, तत्कालीन एसडीएम कांगड़ा (वर्तमान पदोन्नत एडीसी ऊना) ईशांत जसवाल, रेडी-फड़ी यूनियन के प्रधान संजय राणा तथा संबंधित अधिकारियों एवं सभी सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कांगड़ा को यह महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए आर.एस. बाली का धन्यवाद करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषय उनके समक्ष रखे। पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने भी इस ऐतिहासिक पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए विकास पुरुष स्व. जी.एस. बाली द्वारा कांगड़ा के लिए किए गए विकास कार्यों को स्मरण किया। नगर परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा ने भी इस जनहितैषी पहल के लिए आर.एस. बाली का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व सीपीएस एवं पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू, पदोन्नत एडीसी ऊना ईशांत जसवाल, डीएसपी मनोज कुमार, नगर परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष सुमन वर्मा, नगर परिषद नगरोटा बगवां के अध्यक्ष राहुल धीमान, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजकुमारी, कार्यकारी अधिकारी आर.एस. वर्मा, तहसीलदार प्रकाश चंद, अधिशासी अभियंता रवि भूषण, रेडी-फड़ी यूनियन के प्रधान संजय राणा, फल एवं सब्जी विक्रेता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। #kangraexpress #kangra #FacebookPage #mlanangrotabagwan #RSBali #sdmkangra #NewsUpdate #newsfeed #himachalpradesh #facebookpost #HimachalNews #viralpost

Kangra, Kangra | Jul 7, 2026

MORE NEWS