लातेहार: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से पहले भाजपा एससी मोर्चा ने प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की
लातेहार में भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद पार्क स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।यह कार्यक्रम एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पिंटू रजक ने की।