नवाबगंज: बाराबंकी में पुलिस के सामने चली लाठियां, दो पक्षों की हिंसक झड़प का वीडियो हुआ वायरल
बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर धनेठी गांव में मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।