बरबीघा: बरबीघा में बाइक चोरी का गिरोह सक्रिय, थाने के पास से भी चोरी की घटना
बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। एक सप्ताह में दो बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में भदरथी गांव निवासी ललित विजय की बाइक बरबीघा थाना गेट से चोरी हो गई, जबकि दूसरी घटना शुक्रवार को 3:00 बजे शिवपुरी मोहल्ला से मनोज शर्मा की बाइक गायब हो गई। सीसीटीवी में एक मास्कधारी चोर बाइक ले जाता दिखा।