कटनी नगर: परौहा पिपरिया ग्राम से पुलिस ने 55 वर्षीय व्यक्ति को 700 पाव अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
कटनी के बिलहरी पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले परौहा पिपरिया ग्राम से विजय नारायण को गिरफ्तार किया गया है पुलिस को सूचना मिली हुई थी कि उनके द्वारा खेत में भारी मात्रा में शराब छुपाई गई है जिस पर दबिश देते हुए 700 पाव अवैध शराब को जप्त किया गया है साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है