कटनी नगर: ढुढरी गाँव का ट्रांसफार्मर पिछले 60 दिनों से खराब पड़ा है
कटनी जिले की रीठी तहसील के ढुढरी गाँव बीते 60 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि बिलहरी क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता बड़खरे को इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा कई बार अवगत कराया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण आज मंगलवार दोपहर 12:30 मिनट पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और शिकायत की।