कटनी नगर: हरपंशपूरा ग्राम के पास तेज रफ़्तार बोलेरो की टक्कर से पिकअप में सवार 10 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
कटनी के दूरदराज इलाके के हरपंशपुरा ग्राम के पास एक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते पिकअप में सवार करीब 10 लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनका उपचार किया जा रहा है घायल मैहर की ओर जा रहे थे