टोंक: टोंक के जय मूंदड़ा का आयरलैंड क्रिकेट टीम में चयन, भारत के खिलाफ खेलेंगे T20
Tonk, Tonk | Jun 25, 2026 राजस्थान के टोंक निवासी 28 वर्षीय जय मूंदड़ा का चयन आयरलैंड की T20 क्रिकेट टीम में हुआ है। जय 26 जून से भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलेंगे। वे 2021 में एम.टेक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे। वहीं नौकरी की और 2025 में नागरिकता मिली।