लखनपुर: डांडकेसरा में पीलिया के 3 मरीज मिलने के बाद लखनपुर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर, चार मरीज उपचार के दौरान हुए फरार
ग्राम डांड केसरा में पीलिया के 3 मरीज मिलने के बाद CMHO के निर्देशन पर लखनपुर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सुदूर वनांचल ग्राम डांडकेसरा में स्वास्थ्य शिविर का लगाया गया। 34 मरीज का रक्त परीक्षण करने के दौरान पीलिया से पीड़ित चार नए मरीज पाए गए जिन्हें उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से लखनपुर अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान शनिवार को सुबह अस्पताल से फरार हुए