कौंच: एसपी जालौन ने नदीगांव थाने का किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और लंबित मामलों की समीक्षा की
Konch, Jalaun | Jul 8, 2026 एसपी जालौन विनय कुमार सिंह ने मंगलवार देर रात 11 बजे नदीगांव थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रखरखाव, लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।