टीकमगढ़: एसपी ऑफिस: पुलिस अधीक्षक ने नवीन वाहनों के पूजन: निरीक्षण उपरांत हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
पुलिस अधीक्षक के प्रयासों से पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले को एक नवीन टाटा कंपनी का ट्रक एवं दो नई महिंद्रा बोलेरो वाहन उपलब्ध कराए गए है। पुलिस अधीक्षक ने आज दिन बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नवीन वाहनों का विधिवत पूजन किया। उन्होंने बहनों का विस्तृत निरीक्षण करते हुए उनमें उपलब्ध सुरक्षा एवं सुविधाजनक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।