गिरिडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 85 दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राय साइकिल दी, बोले- आत्मनिर्भरता हमारी प्राथमिकता
गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को 11 बजे नगर भवन में दिव्यांजनों के लिए ट्राय साइकिल वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में 85 दिव्यांगजनों के बीच लिथियम बैटरी चालित ट्राय साइकिल का वितरण किया गया। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता और नई उम्मीद की किरण जगाई।