लोनी: सोशल मीडिया पर एक धर्म के विरुद्ध टिप्पणी करने पर पुलिस ने दो आरोपियों को बंथला इलाके से गिरफ्तार किया है।
एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम जाहिद अली निवासी अपर कोट और मकसूद अली निवासी रावली रोड मुरादनगर बताए हैं। दोनों पर सोशल मीडिया पर धार्मिक मामले में आपत्तिजनक टिप्पणी डालने का आरोप है। इस मामले में विधायक ने पुलिस से शिकायत की थी। विधायक ने बताया कि सनातन धर्म पर टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।