गिरिडीह: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का मर्सी हॉस्पिटल में हार्ट अटैक से निधन
झारखंड के नगर विकास सह उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन रविवार सुबह करीब चार बजे मर्सी हॉस्पिटल में हार्ट अटैक से हो गया। देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर उन्हें मर्सी हॉस्पिटल ले जाया गया।निधन के बाद मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह में जिला प्रशासन के अधिकारी , कई जनप्रतिनिधि और खास व आम लोग जुट गए।