हुज़ूर: भोपाल में कलेक्शन एजेंट से दिनदहाड़े लूट, चलती बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने चाकू मारकर किया घायल
Huzur, Bhopal | May 28, 2025 पुराने भोपाल के गौतम नगर इलाके में बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे एक नमक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई। अस्सी फीट रोड पर चलती बाइक पर सवार एजेंट को पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया और उसके पास से नकदी से भरा बैग और आईफोन लूट कर फरार हो गए|