हुज़ूर: भोपाल: सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र के बालमपुर घाटी में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | May 28, 2025 भोपाल के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र की बालमपुर घाटी में बीते शुक्रवार को खून से लथपथ हालत में मिले युवक की बुधवार को हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटनास्थल पर युवक की शाइन बाइक खड़ी मिली थी, जो अधिक क्षतिग्रस्त नहीं थी। वहीं, युवक के सिर में गंभीर चोट के निशान थे|