हुज़ूर: भोपाल में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से भेल के रिटायर्ड इंजीनियर की मौत
Huzur, Bhopal | May 28, 2025 भोपाल में स्कूटी सवार बुजूर्ग दंपती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में भेल के रिटार्यड एडिशनल सब इंजीनियर पवन चौरसिया की मौत हो गई। घटना बिडला मंदिर पार्किंग के पास की है। मामले में अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।