चतरा: जिला दंडाधिकारी रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने चतरा मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण
Chatra, Chatra | May 4, 2026 चतरा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद तथा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, प्रहरी तैनाती, साफ-सफाई, बंदियों के रख-रखाव, आवासीय व्यवस्था, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।