मेरठ: इंचौली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा का नहीं लगा सुराग, SSP ने थानेदार को किया लाइन हाजिर, बुर्के पहने छात्रा CCTV में कैद
Meerut, Meerut | Nov 10, 2024 चार दिन पूर्व अगवा की गई 10वीं की नाबालिग छात्रा की बरामदगी को लेकर शनिवार को विभिन्न संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। 24 घंटे में नाबालिग छात्रा का सुराग न लगने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने इंचौली थाना प्रभारी नरेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।