अंबाह: अंबाह में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Ambah, Morena | Oct 18, 2026 अंबाह के पोरसा चौराहा-पिनाहट रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक देवेंद्र सखवार सहित करीब 50 कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक ने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से लोगों का मताधिकार छीना जा रहा है और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।