बेहट: विकासनगर रोड से पुलिस ने अभियुक्त को अवैध चरस के साथ पकड़ा
ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत मिर्ज़ापुर पुलिस ने विकासनगर रोड से एक नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से तलाशी लेने पर 214 ग्राम नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ है l अभियुक्त सलीम पुत्र हनीफ निवासो कस्बा मिर्ज़ापुर पोल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है l