वैर: भरतपुर में वन विभाग के सामने लेपर्ड की हत्या, शव जलाने की कोशिश, 75 पर दर्ज हुई FIR
Weir, Bharatpur | May 21, 2026 भरतपुर। वैर थाना इलाके के सीता गांव में 19 मई की शाम वन विभाग की टीम के सामने ही ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर लेपर्ड को मार डाला और शव जलाने की कोशिश की। नाका प्रभारी हरगोविंद ने बताया कि लेपर्ड देखे जाने की सूचना पर टीम पहुंची थी, जहां सैकड़ों ग्रामीण एकत्र थे।