सहारनपुर: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारत के विभाजन के लिए जिन्ना, मुस्लिम लीग और RSS को बताया जिम्मेदार
सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का देश के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन के लिए मोहम्मद अली जिन्ना और मुस्लिम लीग के साथ-साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भी उतना ही जिम्मेदार है। मसूद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के समय कांग्रेस ने हिंदुस्तान को एकजुट रखने की कोशिश की।