किरनापुर: कृषि विभाग की किसानों से अपील: पराली न जलाएं, सुपर सीडर अपनाएं, किरनापुर तहसील सहित पूरे जिले में
जिले सहित किरणापुर तहसील के किसानों से कृषि विभाग ने पराली और मेड़ों में आग न लगाने की अपील की है। जन संपर्क कार्यालय से गुरुवार लगभग देर शाम 6 50 बजे मिली जानकारी के अनुसार उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता कम होती है, लाभकारी जीवाणु नष्ट होते हैं और प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने किसानों को हैप्पी सीडर और सुपर सीडर जैसी