मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का मामला, पीड़िता ने पति पर दो लोगों के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप
क्षेत्र के ग्राम नागल हरिसिंह निवासी मोहिनी पत्नी विपिन ने बुधवार की सुबह एसपी से शिकायत की जिसमें बताया की उसके पति से उसका विवाद चल रहा है। जिसका मामला न्यायलय में विचाराधीन है। वहीं मुकदमा वापस लेने के लिए पति द्वारा लगातार धमकाया जा रहा। जब पीड़िता नहीं मानी तो उसके बहन के घर आकर मारपीट की जिसमें दो लोग घायल हो गई।