मैनपुरी: ग्राम करीमगंज में मामूली बात को लेकर दबंगों ने की मारपीट, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत
क्षेत्र के ग्राम करीमगंज निवासी सविता पत्नी अवधेश कुमार ने बुधवार की सुबह मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की जिसमें बताया की मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा पीड़िता ओर उसके परिवार के साथ दबंगों ने मारपीट की जिससे महिला का पुत्र ओर पति घायल हो गए। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसको लेकर महिला ने एसपी से शिकायत की है।