लालबर्रा: माँ सतबहनी मंदिर लालबर्रा के 62 कलश और जवारे भक्तिभाव के साथ विसर्जित, विधायक अनुभा मुंजारे भी शामिल हुईं
लालबर्रा के सुप्रसिद्ध माँ सतबहनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार, 27 मार्च को प्रातः 10 बजे मंदिर समिति द्वारा 62 ज्योति कलशों और जवारों का विधि-विधान से पांढरवानी तालाब के विसर्जन तट पर विसर्जन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने विशेष रूप से उपस्थित होकर माता