सोनबरसा: पकड़िया स्कूल में मिड डे मील को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी
परिहार विधानसभा क्षेत्र की पिपरा परसाईन पंचायत स्थित पकड़िया स्कूल में मिड डे मील व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों को नियमित रूप से मिड डे मील नहीं मिलता है। कभी भोजन दिया जाता है तो कई दिनों तक व्यवस्था बंद रहती है। ग्रामीणों ने स्कूल के प्रधानाध्यापक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। लोगो