कठूमर: खोंखर में सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड में नाम का शुद्धिकरण किया गया
अलवर। कठूमर तहसील की ग्राम पंचायत खोंखर में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में एक लाभार्थी के राजस्व रिकॉर्ड में नाम का मौके पर ही शुद्धिकरण किया गया। राज्य सरकार के सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत प्रदेशभर में चल रहे शिविरों में ग्रामीणों को राजस्व, प्रमाण पत्र व अन्य प्रशासनिक सेवाएं एक ही स्थान पर दी जा रही है।