गाज़ीपुर: गाजीपुर में दहेज के लिए बहू को जिंदा जलाने का प्रयास, पति और सास को किया गया गिरफ्तार
गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को जलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।पीड़िता पूजा यादव को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप है।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पति विक्रांत यादव व सास चिंता देवी को गिरफ्तार कर लिया है।दोनों आरोपी गाजीपुर के नसीरपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे है।