बदायूं: बिल्सी मो0 नं0 एक में कई दिनों से मरा पड़ा हुआ है सांड,बदबू आने के कारण मोहल्ले वासियों का हाल-बेहाल,नगर पालिका से की..
Budaun, Budaun | Jul 18, 2024 बदायूं के बिल्सी के मोहल्ला नंबर एक में खैरी बस स्टैंड के पास एक सांड की मौत हो गई है। लापरवाही के चलते मरा हुआ सांड अभी तक पड़ा हुआ है। कोई भी कर्मचारी उसे उठाने तक नहीं आया है। मोहल्ले वासियों का बदबू आने के कारण हाल-बेहाल है। इस पूरे मामले की जानकारी मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को 3:00 बजे के समय नगर पालिका बिल्सी को दी है।