बदायूं: छतुईया रेलवे फाटक के समीप गायों को बचाते समय ट्रक खंदी में गिरकर पेड़ से टकराया, चालक ने कूदकर बचाई जान
Budaun, Budaun | Jul 17, 2024 बुधवार को राजस्थान के अलवर में रहने वाला अरशद पुत्र फजरू पूरनपुर से अपने ट्रक में चावल भरकर गुजरात लेकर जा रहा था। वह जैसे ही थाना उझानी क्षेत्र के छतुईया रेलवे फाटक के समीप पहुंचा। तभी अचानक चार पाँच गाय सड़क पर आ गई । गायों को बचाते समय ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और पेड़ से टकरा गया। वहीं ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।